कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने लल्लू को सजा की जगह परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर छोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि दोषी प्रदेश कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही विधायक भी रह चुका है। सार्वजनिक जीवन में रहने वालों की भाषा और आचरण के संयम का स्तर सामान्य व्यक्ति से ज्यादा होने की अपेक्षा रहती है। लल्लू को परिवीक्षा पर छोड़ने से आमजन में गलत संदेश जाएगा। कोर्ट ने कहा की न्याय होना ही नहीं बल्कि होता हुआ भी दिखना चाहिए।