फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में एमफार्मा शुरू, जीपैट अभ्यर्थियों को वरीयता

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 से इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल स्टडीज में एमफार्मा पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें फार्माकोलॉजी और फार्मास्यूटिक्स की दो शाखाओं में 16-16 सीटों पर प्रवेश होगा। दोनों कोर्स फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हैं। लविवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश में जीपैट पास अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी और चयन उनकी ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होगा। इसके बाद सीयूईटी-पीजी मेरिट के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। सीटें खाली रहने पर विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा कराएगा। आवेदन के लिए बीफार्मा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसी सत्र से 75 सीटों वाला एमबीए (फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट) भी शुरू होगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें