रहीमाबाद में कार से निकलतीं लपटें।
मलिहाबाद। रहीमाबाद में दौलतपुर गांव के पास मंगलवार शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक माल के मसीढा निवासी शशि दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को वह उन्नाव के जवन गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वापस आते समय करीब सात बजे दौलतपुर गांव के पास उन्हें कार से धुआं निकलते दिखा। उन्होंने कार का बोनट खोला तो अचानक आग लग गई। उन्होंने दमकल को घटना की जानकारी दी। करीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। एफएसओ के अनुसार, आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है।