लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमपीएड कोर्स की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। यह बदलाव पहले व तीसरे दोनों सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा में किया गया है।
अब प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा सात जनवरी के स्थान पर 10 जनवरी और तीसरे सेमेस्टर की नौ जनवरी को होने वाली परीक्षा भी 10 जनवरी को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. रूपेश कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं अपनी सारणी के हिसाब से सुबह 10 बजे परिसर शिवाजी ग्राउंड में होंगी। संवाद