फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांसद समर्थकों पर इंस्टीट्यूट पर कब्जा करने का आरोप

Wed, 26 Nov 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा मोहान रोड स्थित अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी संस्थान के हाॅल में संचालित कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि बगल के जिले के सांसद अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और इंस्टीट्यूट का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया। वहां रह रहे बच्चों के साथ अभद्रता, गाली-गलाैज और मारपीट का भी आरोप है।
विज्ञापन


काकोरी के मोहद्दीनपुर निवासी संचालक आदित्य राजपूत के अनुसार संस्थान का हाॅल प्रबंध समिति की लिखित सहमति और रजिस्टर्ड अनुबंध के तहत उन्हें किराये पर दिया गया है, जिसके सभी दस्तावेज उनके पास हैं। बिजली कनेक्शन भी संचालक के नाम है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

हंगामे की सूचना पर संस्थान के अध्यक्ष पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पूर्व विधायक एवं कोषाध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी, राष्ट्रीय महामंत्री हुकुम सिंह देशराजन (सचिव) और कार्यालय प्रभारी मदन मोहन वर्मा के पहुंचने पर कथित समर्थक धमकी देते हुए वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आदित्य की तहरीर पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें