फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र पर लगाए आरोप, अदाणी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोट रहे

Fri, 31 Mar 2023 03:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमोद तिवारी ने कहा कि 44 साल के अपने राजनीतिक कॅरियर में मैं पहली बार देख रहा हूं कि सत्तापक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है। आखिर ऐसा कौन सा राज है, जिसे वे छुपाना चाहते हैं? ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि जिस मामले में राहुल गांधी को सजा हुई है, उसमें किसी को भी दो साल की सजा नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व उप नेता प्रमोद तिवारी ने अदाणी मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि अदाणी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। अदाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये है। यह कालाधन किसका है, ये शेल कंपनियां किसकी हैं, यह कंपनियां रक्षा क्षेत्र में काम कर रही हैं तो कोई क्यों नहीं जानता।

विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रमोद तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि इसमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है, वह कौन है? उन्होंने कहा कि अदाणी की लूट, भ्रष्टाचार के मुद्दे को संसद के अंदर उठाने नहीं दिया जाता। सदन की कार्यवाई से भाषण निकाल दिया जाता है। बाहर बोलने पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। 24 घंटे के अंदर ही उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी कर दिया जाता है। किंतु इससे न तो राहुल न ही कांग्रेस डरने वाली है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार से देश को बचाने की जंग जारी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि 44 साल के अपने राजनीतिक कॅरियर में मैं पहली बार देख रहा हूं कि सत्तापक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है। आखिर ऐसा कौन सा राज है, जिसे वे छुपाना चाहते हैं? प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि जिस मामले में राहुल गांधी को सजा हुई है, उसमें किसी को भी दो साल की सजा नहीं हुई। वह भी इतनी तेजी से सुनवाई हुई हो। यह एक तरह का केंद्र का स्वांग रहा है। अदाणी मामले में कांग्रेस आज प्रदेश के हर जिले में प्रेसवार्ता कर रही है। प्रेसवार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, प्रवक्ता अशोक सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें