फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी, बोलीं- किसानों की शिकायत मिली तो जेल भेजवा दूंगी

Wed, 02 Dec 2020 01:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर दौरे पर सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बुधवार को पूरे रौ में दिखीं। उन्होंने दोस्तपुर धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने सांसद से शिकायत की कि उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। क्रय केंद्र के कर्मचारी तमाम तरह के बहाने कर लौट देते हैं। यह सुनते ही सांसद मेनका गांधी का पारा चढ़ गया।

उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह को सख्त चेतावनी दी। कहा कि सुधर जाइए। अगर एक भी किसान की शिकायत मिली तो जेल भेजवा दूंगी। सांसद ने दोस्तपुर में कैम्प लगाकर जनता की शिकायतें भी सुनी। संबंधित अधिकारियों को सीधे फोन कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें