फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : सांसद लल्लू सिंह पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे राम मंदिर को लेकर संतों की भावनाएं

Fri, 24 May 2019 08:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
एमपी लल्लू सिंह - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
फैजाबाद लोकसभा के नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने की बात कही है। सांसद लल्लू सिंह का कहना है कि वह अयोध्या के संतों की भावनाओं को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर उनको बताएंगे । 
विज्ञापन


उन्होंने राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि हम पहले भी प्रयास करते रहें और आगे भी करते रहेंगे। हम चाहते है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हो। फैजाबाद से लगातार दूसरी बीजेपी से सांसद चुने गए लल्लू सिंह ने इस जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देश मे बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने से अब अयोध्या के संत सरकार से राम मंदिर निर्माण की मांग करना शुरू कर दिया है। संत चाहते हैं कि अयोध्या में 2019 में ही राम मंदिर का निर्माण हो। राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भी शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि नरेंद्र मोदी की जीत ऐतिहासिक है। राम मंदिर निर्माण की आस अब जरूर पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि अब जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण का मार्ग मोदी सरकार को प्रशस्त करना चाहिए। नवनिर्वाचित सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार को राम नगरी पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करने के साथ राम नगरी के संत धर्म आचार्यों से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान सभी संतों ने सांसद लल्लू सिंह से राम मंदिर निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें