फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: सांसद केएल शर्मा का कंगना रनौत पर पलटवार, बोले- राजनीति अभिनय का क्षेत्र नहीं, यहां सोच समझकर बोलें

Fri, 20 Mar 2026 02:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी पहुंचे सांसद केएल शर्मा ने कंगना रनौत पर पलटवार किया। कहा कि राजनीति अभिनय का क्षेत्र नहीं है, यहां सोच समझकर बोलें। पहले होमवर्क करना जरूरी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित करते सांसद केएल शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में गौरीगंज जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को समापन पर सांसद किशोरी लाल शर्मा पहुंचे। शिविर का आयोजन सांसद के प्रयास और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के सहयोग से हुआ।

विज्ञापन


शिविर के समापन पर करीब एक हजार दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने इसे अपने जीवन में उपयोगी बताया।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि शिविर का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। यह सेवा भाव से किया गया प्रयास है। इसका लक्ष्य  जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। इस पहल में किसी भी दल या विचारधारा के लोगों में भेद नहीं किया गया। सभी पात्र दिव्यांगों को समान रूप से लाभ देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति गंभीर विषय है। इसमें बोलने से पहले तैयारी जरूरी है। यह अभिनय का क्षेत्र नहीं है, पहले होमवर्क कर लिया जाए तो बेहतर रहेगा।

सांसद ने आगे कहा कि कंगना पर टिप्पणी करना आवश्यक नहीं है, मगर उनकी जानकारी पर सवाल उठते हैं। वह सुभाषचंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताती हैं। यह भी कह चुकी हैं कि देश 2014 में आजाद हुआ। ऐसे बयानों से उनकी समझ का स्तर स्पष्ट होता है। 

बताते चलें कि हाल के दिनों में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर दिए गए बयान के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में थीं। इसी संदर्भ में सांसद किशोरीलाल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम के अंत में सांसद ने सभी सहयोगियों और आयोजकों का आभार जताया। भविष्य में भी जनहित से जुड़े प्रयास जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें