फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने झोंकी ताकत, अब मुलायम की बारी

Mon, 18 Nov 2013 09:29 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


एक पखवाड़ा पहले युवा नेताओं की टीम रवाना करने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वहां तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

सोमवार को वह चार सभाएं करेंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव 19 नवंबर को दो चुनावी सभाओं में प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

50 सीटों से सपा को उम्मीद
सपा मध्य प्रदेश में उन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जहां उसे मुख्य मुकाबले में आने का अनुमान है। ऐसी सीटों की संख्या करीब 50 है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुलायम सिंह व अखिलेश लगातार पांच राज्यों की चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों के काम काज पर खुद नजर रख रहे हैं।

पढ़िए: तेवर में आई धार, अखिलेश यादव का घर घेरेंगे कांग्रेसी

सपा 2014 के लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपनी जीत का लक्ष्य तय किया है। उनकी पूरी कोशिश भाजपा-कांग्रेस का राजनीतिक विकल्प देने की है।

रविवार को अखिलेश ने पन्ना विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजकुमार जैन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। सतना जिले के नागौड़ में अशोक पांडेय और सतना में राजेश दुबे के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वह नौगांव, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर और निवाड़ी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुलायम सिंह 19 नवंबर को विदिशा जिले की सिरोंज और शमशाबाद में जनसभाएं करेंगे।

यूपी की तमाम सियासी हलचलों की लाइव अपडेट मिलेगी यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें