फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती थार बनी आग का गोला, तीन दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
चलती थार बनी आग का गोला, तीन दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मंगलवार रात फर्राटा भर रही थार में अचानक आग लग गई। धुंआ उठता देख चालक समेत तीनों युवक नीचे कूद गए और जान बचाई। दमकल की एक गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक थार का आधे से ज्यादा हिस्सा जल चुका था। हादसे के कारण लखनऊ-कानपुर हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

बंथरा के गढ़ी चुनौटी निवासी राकेश सिंह चौहान का बेटा युवराज सिंह उर्फ लकी बीबीडी से एलएलबी के अंतिम वर्ष का छात्र है। वह मंगलवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों वीरू और प्रशांत रावत के साथ थार से आशियाना से घर लौट रहा था। तीनों बंथरा के हमीरपुर निवासी हैं। बंथरा थाने से करीब 500 मीटर पहले कानपुर रोड स्थित तेल डिपो के पास अचानक थार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। युवराज ने गाड़ी किनारे रोकी और दोस्तों के साथ नीचे उतर गया। सूचना पर सरोजनीनगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

चलती थार बनी आग का गोला, तीन दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें