फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिल्माई जाएगी ‘छैल कबड्डी’

Thu, 20 Feb 2014 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध का प्रसिद्ध खेल ‘कबड्डी’ को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से सरस प्रोडक्शन ‘छैल कबड्डी’ फिल्म बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


‘लगान’ की तर्ज पर ‘छैल कबड्डी’ में दो गांवों के बीच सामंतवादी व्यवस्था को दर्शाया जाएगा।

अवधी व हिंदी में बनने वाली इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ऐतिहासिक बख्शी का तालाब और माल में होगी, जो 3 से 27 मार्च तक चलेगी।

फिल्म की खास बात यह है कि कबड्डी के तमाम दृश्य ऐतिहासिक बख्शी का तालाब में ही खेल मैदान बनाकर फिल्माए जाएंगे, जिसके लिए सेट आकार लेने लगा है।

सवा दो करोड़ की लागत से बनने वाली फिल्म के निर्माता गनेश रावत व पवन कुमार सिंह है। निर्देशन कई मराठी फिल्मों के निर्देशक करन वर्मा करेंगे।

फिल्म में नायक की भूमिका प्रिंस व नायिका की भूमिका कल्पना शाह निभाएगी। छह गानों की इस फिल्म में प्रिया शर्मा का एक आइटम सॉन्ग भी होगा।

राजकूपर शाही उर्फ समीर विलेन की भूमिका में होंगे। उदित नारायण, सोनाली सिंह व अनामिका की आवाज से सजे गीतों का संगीत शत्रुघन का होगा।

माल के मंझी, मढवाना, मवई खुर्द व बीकेटी के चंद्रिका देवी मंदिर, कठवारा, नगर पंचायत बीकेटी के गांवों में इसकी शूटिंग की जाएगी। फिल्म जून में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें