कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद तमाम दुर्लभ मसालों का अद्भुत संगम कहा जाता है।
यही संगम देखने को मिल रहा है ताज के रेस्टॉरेंट अवधियाना में जहां आज से कश्मीरी फूड फेस्टिवल शुरू हुआ है। यह फेस्टिवल 2 मार्च तक चलेगा इस दौरान लंच और डिनर सर्व किए जाएंगे।
इस बारे में चीफ शैफ एस शबाहत हुसैन ने बताया कि कश्मीरी खान पान का अपना फ्लेवर रहा है, इसमें शाकाहारी और नॉन-वेज दोनों में एक बढ़कर एक व्यंजन परोसे जाते हैं।
इस फूड फेस्टिवल में जहां कश्मीरी शोरबा और वेजिटेबल याख्नी शोरबा जैसे सूप चखे जा सकते हैं।
कबाब की नगरी लखनऊ को यहां तंदूर में तैयार होने वाले कश्मीरी सींख कबाब, कमल ककड़ी पर कश्मीरी मसालों में बने वेज कबाब नदरु दिक्की और वारी मसाले में बने पनीर के कश्मीरी चमन कबाब भी पेश किए जाएंगे।
इसके अलावा गुश्तबा, रिस्ता, आलू बुखारा गोश्त, वाजा चिकन, दम आलू, नदरु याख्नी, बट हाक, खट्टा बैंगन, कश्मीरी पुलाव, कश्मीरी जाफरानी नान, फिरनी, कहवा भी पेश किए जा रहे हैं।