लखनऊ। राजधानी में बुधवार को तीखी धूप के बीच बेकाबू उमस के बाद बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही से काफी राहत महसूस हुई। तापमान में भले ही बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन धूप-छांव के खेल के बीच उमस ने कम परेशान किया।
विज्ञापन
माैसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी लखनऊ में बादलों की सक्रियता से धूप-छांव वाला मौसम देखने को मिल सकता है। इस दौरान जिले में कुछ जगह छिटपुट बूंदाबांदी या फुहारें भी पड़ सकती हैं।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में 15 सितंबर से दो-तीन दिनों के लिए मानसून दोबारा मेहरबान हो सकता है। तब तक छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 15 सितंबर या इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।