फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शुगर मिल्स एसोसिएशन और विश्व बैंक के बीच हुआ समझौता, ये हैं उद्देश्य

Thu, 27 Apr 2023 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में गन्ना किसानों के वृहद हित लाभ के लिए सूक्ष्म सिंचाई की संभावना पर आयोजित कार्यशाला में यूपीएसएमए और विश्व बैंक (जल संसाधन समूह) के बीच एक एमओयू हुआ है।
विज्ञापन
कार्यशाला में एमओयू साइन किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शुगर मिल्स एसोसिएशन और विश्व बैंक के बीच 'सूक्ष्म सिंचाई' पर एक सामान्य दृष्टि और प्राथमिकताओं के अनुरूप दीर्घकालिक संबंध स्थापित करने के लिए समझौता हुआ है। इसी सिलसिले में गुरुवार को होटल फॉर्च्यून पार्क बीबीडी, लखनऊ में गन्ना किसानों के वृहद हित लाभ के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.बी. पटोदिया; जित राधाकृष्णन, कंट्री कोऑर्डिनेटर-इंडिया 2030 डब्ल्यूआरजी (विश्व बैंक); डॉ. आर.के. तोमर, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ.प्र. तथा चीनी उद्योग के अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में डब्ल्यूआरजी और यूपीएसएमए के मध्य समझौता (एमओयू) हुआ ।

ये भी पढ़ें - महाठग संजय शेरपुरिया की कहानी: ट्रांसफर या चुनाव में टिकट सब का करता था जुगाड़, कई बड़े BJP नेताओं संग है फोटो
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संजय शेरपुरिया: केस रफादफा कराने को उद्योगपति से छह करोड़ की डील करने में फंसा महाठग, गुजरात में बड़ा नेटवर्क


विश्व बैंक की ओर से अजित राधाकृष्णन और यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन की ओर से महासचिव  दीपक गुप्तारा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान संजय आर भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव (चीनी), उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा यूपीएसएमए और डब्ल्यूआरजी को किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। 

2030 डब्ल्यूआरजी ने अपने पायलट प्रोजेक्ट यू पी परियोजना के अंतर्गत 'ड्रिप इरिगेशन' के बारे में एक प्रस्तुति दी। कार्यशाला में मैसर्स गुजरात ग्रीन रेवोलुशन कम्पनी (जीजीआरसी), अहमदाबाद ने भी यूपी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए विकसित किए जा रहे 'न्यू सिंगल विंडो डिलीवरी मॉडल' को पेश किया और गुजरात के गन्ना किसानों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। किये गए कार्यों की समीक्षा से में ज्ञात हुआ कि गुजरात राज्य में गन्ना किसान लगभग 30 प्रतिशत पानी कि बचत करने में सफल रहे।

विश्व बैंक अपने जल संसाधन समूह और यूपीएसएमए 'यूपी प्रगति एग्री वाटर एक्सेलरेटर’ ('यूपी प्रगति कृषि जल त्वरक कार्यक्रम') को लागू करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहा है। परियोजना राज्य के गन्ना किसानों के समग्र लाभ के लिए स्थायी 'सूक्ष्म सिंचाई मॉडल' विकसित करने के लिए दो संगठनों की सामर्थ्य का समन्वय करती है। कार्यक्रम वर्तमान प्राथमिकता मानदंड के आधार पर राज्य के 38 से अधिक जनपदों में वृहद स्तर पर सहायता कार्यक्रम चलाने का इच्छुक है। इससे गन्ना किसानों की उत्पादन लागत में उल्लेखनीय कमी आने का अनुमान है।

विज्ञापन

इन पर रहेगा ध्यान: परियोजना मुख्य रूप से निम्नलिखित पर ध्यान केंद्रित करेगी

- गन्ने की खेती में जल कुशल आचरण को बढ़ावा देना।
- गन्ने की खेती के मशीनीकरण को बढ़ावा देना।
- लो  कार्बन एर्गोनोमिक संचालन को बढ़ावा देकर चीनी संवर्धन श्रृंखला को डी-कार्बोनाइज करना ।

यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में निजी चीनी मिलों का एक प्रमुख संगठन है। यूपीएसएमए का मुख्य उद्देश्य सरकार की अनुकूल और विकासोन्मुख नीतियों के माध्यम से यूपी में निजी चीनी मिलों के कामकाज और हितों की रक्षा को सुनिश्चित करना है। यूपीएसएमए राज्य में गन्ना किसानों और उद्योग हित में 1938 से कार्यरत है।

2030 जल संसाधन समूह, विश्व बैंक समूह का एक सार्वजनिक, निजी, सिविल सोसाइटी मल्टी-डोनर ट्रस्ट फण्ड है। डब्ल्यूआरजी (WRG)सामूहिक निर्णय लेने और पानी से जुड़े सभी क्षेत्रों में मजबूत सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले लीक से हटकर (आउट-ऑफ-द-बॉक्स) समाधानों को सह-डिजाइन करने में हितधारकों का समर्थन करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें