फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर संस्थान और लोहिया संस्थान मिलकर करेंगे लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंह के कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू छोड़ने और सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए एचपीवी टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बीच इसे लेकर बृहस्पतिवार को एक एमओयू साइन हुआ। दोनों संस्थान मिलकर इस दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के डॉ. मनीष ने कहा कि भारत में हर साल कैंसर के 13 लाख से अधिक मामले सामने आते हैं, जिसमें से आठ लाख मरीजों की जान चली जाती है। समीक्षा में पता चला है कि समय पर पहचान और इलाज मिलने से करीब 50 प्रतिशत मरीजों की जान बचाई जा सकती है। निदेशक प्रो. आरके धीमन ने कहा कि कैंसर की शुरूआती स्टेज में पहचान करना ही लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हर माह 4000 से अधिक मरीजों को सर्जरी, रेडिएशन व कीमोथेरेपी की सेवाएं दी जा रहीं हैं। संस्थान में कैंसर का इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
डॉ. मनीष सिंह के मुताबिक यूपी में कैंसर के मामलों और मौतों के आंकड़े क्रमश: 2 लाख और 1.4 लाख हैं। डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि प्रदेश में सबसे आम मुंह का कैंसर है। हर साल करीब 25000 केस मुंह के कैंसर के आते हैं, जबकि स्तन कैंसर के 15000 और सर्वाइकल कैंसर के 15000 मामले रिपोर्ट होते हैं। इनमें से अधिकांश कैंसर के मरीज डाक्टर के पास देर से आता है। तब तक कैंसर फैल चुका होता है और इलाज मुश्किल हो जाता है। लोहिया संस्थान की निदेशक प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि देश में आने वाले समय में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है, इसलिए कैंसर की रोकथाम पर ध्यान देने की जरूरत है। लोगों को कैंसर के कारणों को समझकर सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें