फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में बाइक सवार की मौत, 12 दिन पहले हुई थी सगाई

Mon, 28 Oct 2024 07:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। अमेठी कस्बे में रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार का सिर डिवाइडर से टकरा गया। हेलमेट न पहने होने के चलते सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के काजीखेड़ा निवासी अमन (19) मजदूरी करते थे। उनकी बहन अंजली के मुताबिक, रविवार दोपहर अमन दोस्त सुशील उर्फ गुड्डू के साथ बाइक से बाजार गए थे। अमन बिना हेलमेट सुशील को तेल की दुकान पर छोड़कर बाइक से समोसा लेने गए थे। अमेठी स्थित आम मंडी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। अमन का सिर भी डिवाइडर से टकरा गया था।
बजने वाली थी शहनाई, पसर गया मातम
अमन के परिवार में पिता संतोष कुमार, मां संतोष कुमारी व तीन बहने हैं। वह इकलौते बेटे थे। हादसे की खबर सुनकर संतोष कुमारी बेसुध हो गईं। 16 अक्तूबर को अमन की सगाई हुई थी। जल्द ही शादी की तिथि निकाली जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें