मृतक असीम चक्रवर्ती (फाइल फोटो) व इस हालत में मिला घर।
- फोटो : amar ujala
रवींद्रपल्ली में घर के भीतर हुई बुजुर्ग मां बेला चक्रवर्ती (90) व उनके बेटे असीम चक्रवती (65) की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के हार्ट जांच के लिए सुरिक्षत रखे गए हैं। सोमवार को पुलिस ने दोनों के शव रिश्तेदारों को दे दिए। भैंसा कुंड पर रिश्तेदारों ने विद्युत शव दाह गृह में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों के लंग्स में इंफेक्शन था। बताया जा रहा है कि मां बेटे की मौत शुक्रवार को ही हो गई थी। दो दिन बाद दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। असीम के पारिवारिक मित्र रामराज ने बताया कि वर्षों से कोई भी रिश्तेदार मां बेटे से मिलने नहीं गया था। बेला के बड़े बेटे अमित की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। पुलिस ने सब्जी मंडी चारबाग निवासी अमित के ससुराल वालों से संपर्क किया और शव उनके हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि बेला का एक फ्लैट बीबीडी इलाके में भी है। इसके अलावा कोलकाता में भी उनकी पुश्तैनी जमीन है।
ये भी पढ़ें - अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी प्रदेश सरकार, सीएम योगी ने की घोषणा
ये भी पढ़ें - आज 30 जिलों में हुई भारी बारिश, मंगलवार से प्रदेश में मौसम लेगा यू-टर्न; 31 अगस्त से होगी मानसून की वापसी
परिजनों ने बताया कि घर के भीतर गंदगी की भरमार थी। साफ सफाई नहीं होती थी। ऐसा लग रहा था कि वर्षों से सफाई नहीं की गई है। छानबीन में पता चला है कि वर्ष 1970 में बेला चक्रवर्ती के पति पीसी चक्रवर्ती ने रवींद्रपल्ली में मकान बनवाया था। बेला के रवींद्रपल्ली में दो और बीबीडी इलाके में एक घर है। बेला के पति की सबसे पहले मौत हुई थी। इसके बाद बड़े बेटे अमित की पत्नी चंद्ररानी, फिर अमित और उसके बाद छोटे बेटे रंजीत का देहांत हो गया था। असीम कुत्तों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। मोहल्ले वालों से मां बेटे की ज्यादा बातचीत नहीं थी।