मां का ऋण कभी नहीं उतारा जा सकता। वे लोग बहुत बदकिस्मत होते हैं जो माता-पिता का सम्मान नहीं करते। असल में वे जानते ही नहीं कि असली सफलता तो उनके चरणों में ही है।
यह बातें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के राजनीतिक सलाहकार शिव कुमार पारिख ने मां सेवा संस्थान द्वारा आयोजित संगोष्ठी ‘जीवन के पल पल प्रणाम... मां तेरे नाम’ में कहीं।
मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान के तुलसी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत देव्या गिरी ने कहा कि जैसा व्यवहार हम अपने मां-बाप के साथ करते हैं वैसा ही अपने साथ करवाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।