’’तुम कितनी अच्छी हो, तुम कितनी सच्ची हो, प्यारी-प्यारी हो। ओ मां, ओ मां।’’ ऐसे गीतों से गुंजायमान हुआ चबूतरा थियेटर पाठशाला।
मदर सेवा संस्थान की ओर से संचालित राजाजीपुरम स्थित चबूतरा में बच्चों ने लोक गायिका कुसुम वर्मा के साथ मदर्स डे मनाया।
मदर्स डे के अवसर पर चबूतरा के संस्थापक महेश चंद्र देवा ने बच्चों से कहा कि जन्म के बाद पहला अक्षर मां ही होता है। हमें अपनी मां का सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर कुसुम वर्मा ने ’’मैं बालिका नादान, मैया तेरी पूजा करूंगी’’ लोकगीत भी गाकर बच्चों को सुनाया तथा अभ्यास कराया। अभिनय की क्लास में बच्चों ने नाटक गिरगिट का अभ्यास किया।
तो गायन की क्लास में लोक गायन के बारे में जाना। साथ ही चित्रकार प्रदीप सिंह ’टोनी’ ने बच्चों को कुशल चितेरे बनने के टिप्स दिए और चित्र भी बनवाए।
इस अवसर पर सुनैना श्रीवास्तव, समाजसेवी हरीश चंद्र, दीप श्रीवास्तव, लक्ष्मी गुप्ता उपस्थित थे।