फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नहीं थम रहा अजीबो गरीब शादियों का सिलसिला, तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए फेरे, खूब बरसाया प्यार

Thu, 08 May 2025 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

बसखारी क्षेत्र में तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ विवाह कर लिया। इसके पहले जिले में एक महिला ने रिश्ते में अपना पोता लगने वाले युवक से विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
विवाह के बाद महिला व उसका पति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के बसखारी क्षेत्र में अजीबोगरीब शादियां होने का सिलसिला जारी है। अभी दो सप्ताह पहले एक 52 साल की महिला ने अपने रिश्ते में पोते लगने वाले 28 साल के युवक से शादी की थी। यह प्रकरण आज भी सुर्खियों में बना हुआ है। अब यहां की एक महिला ने अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी कर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। 

विज्ञापन


ताजा मामला बसखारी के ग्राम घुन्नेपुर गांव का सामने आया है। यहां के जितेंद्र कुमार को चलने में दिक्कत है। इनकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व पूजा नाम की महिला के साथ हुई थी। वर्तमान में इनके तीन पुत्र भी हैं। करीब एक वर्ष पूर्व महिला पूजा गांव के ही राजकुमार के संपर्क में आ गई थी। राजकुमार करीब दो वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को छोड़ चुका था। उसके भी तीन बच्चे हैं।

देखते ही देखते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं और पिछले वर्ष उसके साथ चली गई थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने महिला को तलाश कर उसके पति के साथ भेज दिया था। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को महिला एक बार फिर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने कार्रवाई करने से यह कहकर मना कर दिया था कि अगर महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो हम उसे रोक नहीं सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद शिकायतकर्ता पति जितेंद्र कुमार का शांति भंग में चालान कर दिया था। पति का आरोप है कि बीते 29 अप्रैल को उसकी पत्नी व उसके प्रेमी के अलावा कई अन्य लोगों ने खेत में आकर गाली गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इस बीच पूजा ने बीते रविवार को अपने प्रेमी के साथ गोविंद साहब मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि थाना प्रभारी अवकाश पर हैं। उन्हें इस प्रकरण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें