फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटी कर रही एमबीबीएस, मां मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने जाएंगी फिलीपींस

विज्ञापन
मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाली सविता वर्मा। अमर उजाला
विज्ञापन
एक से नौ अक्तूबर के बीच फिलीपींस में होने जा रही मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में बहराइच की निवासी सविता वर्मा भी शामिल होंगी। लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वे बहराइच के किसान पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके पति भी प्रोफेसर हैं। उनकी बड़ी बेटी एमबीबीएस की छात्रा है और छोटी बेटी कक्षा नौ में पढ़ रही है।
विज्ञापन


एक एनजीओ की संचालिका सविता वर्मा ने बताया कि मैं इस प्रतियोगिता के लिए तीन साल से तैयारी कर रही थी, अब जाकर मौका मिला है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहूंगी। उन्होंने बताया कि पहले छोटे शहरों की युवतियां और महिलाएं इतनी बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिताओं के बारे में कभी सोचती भी नहीं थीं लेकिन अब जागरूकता के साथ ही बदलाव भी आ रहा है। मैं उन सभी महिलाओं को संदेश देना चाहती हूं कि खुद को कमतर कभी न समझें।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें