फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने की बेटी की हत्या: शाहरूख का दोस्त था उदित, चाचा बोलती थी बिटिया; इस तरह रोशनी ने बनाया पूरा प्लान

Thu, 17 Jul 2025 05:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Mother killed daughter: शाहरूख के मुताबिक उदित उनका बहुत पुराना दोस्त था। शाहरूख, रोशनी, उदित और उसकी पत्नी अक्सर मिला करते थे। 
विज्ञापन
घटना के बाद खड़े मोहल्ले वाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की हत्या के गम में डूबे शाहरूख उस समय और टूट गए जब उन्हें पता चला कि रोशनी के साथ कोई और नहीं बल्कि उन्हीं का दोस्त लिवइन में रहता था। शाहरूख ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी हुई थी कि कोई लड़का फ्लैट पर आकर रहता है। बुधवार को अखबारों में उदित का नाम पढ़ा तब भी भरोसा नहीं हुआ, लेकिन थाने में उसे सामने देखकर दंग रह गया।

विज्ञापन


शाहरूख के मुताबिक उदित उनका बहुत पुराना दोस्त था। शाहरूख, रोशनी, उदित और उसकी पत्नी अक्सर मिला करते थे। दो साल पहले उदित की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही रोशनी का व्यवहार भी बदल गया था। शाहरूख ने बताया कि सोना उदित को चाचा बुलाती थी, लेकिन उसको नहीं पता था कि जिसे वह प्यार करती है वही उसकी जान ले लेगा। 

कैसरबाग थाने में शाहरूख से उदित का सामना हुआ तो वह नजर नहीं मिला पा रहा था। उसने धीमी आवाज में शाहरूख से सॉरी बोला और आगे बढ़ गया। शाहरूख का आरोप है कि रोशनी हर हाल में फ्लैट अपने नाम करवाना चाहती थी। इसका जिन लोगों ने भी विरोध किया उसे उसने जेल भिजवा दिया। रोशनी का कुछ प्रभावशाली लोगों के यहां भी आना जाना था। यही वजह है कि वह अपनी पैरवी भी करवा लेती थी। सूत्रों का कहना है कि बेटी की हत्या के बाद भी कई लोगों ने उसकी पैरवी की थी। हालांकि, पुलिस ने सच्चाई बताकर पैरवी करने वालों का मुंह बंद कर दिया था।

विज्ञापन

पैर में लगी चोट दिखाई तो मिली राहत

रोशनी ने शाहरूख पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। रोशनी का आरोप था कि शाहरूख हत्या के बाद चौथी मंजिल से फांदकर भाग निकला था। पुलिस ने जब शाहरूख से पूछताछ की तो उसने बताया कि 22 मई को उसके पैर में चोट लग गई थी। ऑपरेशन कर रॉड डाला गया था। इसकी वजह से वह सीढि़यां नहीं चढ़ पाता है। शाहरूख की चोट देखकर पुलिस को रोशनी पर संदेह हुआ। इसके बाद पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन

नशे की लत ने बना दिया कातिल

आरोपी मां रोशनी और मासूम बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर का कहना है कि रोशनी और उदित नशे के लती थे। वहीं, शाहरूख ने बताया कि दोनों नशे का इंजेक्शन भी लेते थे। नशे की लत ने दोनों को कातिल बना दिया। शाहरूख बेटी से मिलना चाहता था, लेकिन रोशनी मिलने नहीं देती थी। वह डर के मारे फ्लैट के आसपास भी नहीं जाता था ताकि रोशनी उस पर कोई केस न दर्ज करा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें