चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में उमड़े भक्त।
लखनऊ। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। छह महीने बाद मां काली के गर्भगृह से बाहर निकलने पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। महंत स्वामी विवेकानंद गिरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां की मूर्ति को स्थापित किया। सुबह नौ बजे से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महंत ने बताया कि अष्टमी और नवमी के अवसर पर अर्धनारीश्वर स्वरूप की मूर्ति दर्शन के लिए बाहर निकाली जाती है।
मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार अष्टधातु की इस मूर्ति के दर्शन वर्ष में केवल दो बार शारदीय और चैत्र नवरात्र में ही होते हैं। इस दौरान रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन किया गया। मान्यता है कि अष्टधातु की इस प्राचीन मूर्ति के दर्शन मात्र से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है और श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।