फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सास की गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज की उर्मिला सिंह ने रायबरेली के इंदिरानगर निवासी बहू विभा पर उनकी गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। उसके मायके वालों पर भड़काने का आरोप है।
विज्ञापन

उर्मिला के मुताबिक बहू सीतापुर में पढ़ाती है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही वह छोटी-छोटी बातों पर उनसे व पति आशुतोष से लड़ती थी। कई बार मारपीट पर आमादा हो गई। उर्मिला का आरोप है कि 19 की शाम उन्होंने खाना बनाने के लिए कहा तो बहू झगड़ने लगी और उनका सिर दीवार से लड़ा दिया। इससे वह लहूलुहान हो गईं। आरोप लगाया कि विभा ने उनकी हत्या की कोशिश की। गला दबाने से उर्मिला बेहोश हो गईं। तभी पहुंचे बेटे ने उन्हें संभाला। इस दौरान विभा ने ही पुलिस को कॉल की। पुलिस मामला शांत करवाकर लौट गई। उर्मिला का आरोप है उसी रात बहू के पिता घर आए और जेल भेजने की धमकी देते हुए बहू को साथ ले गए। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि विभा पर हत्या की कोशिश व उसके मायके वालों पर धमकाने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें