फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां तुझे प्रणाम आज, वीरता का होगा अलंकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आजादी के महोत्सव के तहत बुधवार को अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल हॉलीडे इन में पुलिस, सेना, एसडीआरएफ के जांबाजों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही गीतकार मनोज मुंतशिर अपने गानों से समां बांधेंगे। वहीं बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। अमर उजाला सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के सहयोग से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसे तहत बुधवार को शाम चार बजे वीरता सम्मान कार्यक्रम ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल हॉलीडे इन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें एसडीआरएफ, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, दमकल कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वीरों को अलंकृत करेंगे।

मशहूर गीतकार व कवि मनोज मुंतशिर देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के संस्थापक शिशिर दीक्षित ने कहा कि कई वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। 13 व 14 अगस्त, दो दिन कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पहले दिन वीरों को सम्मानित किया जाएगा, दूसरे दिन तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में दिखेगा जोश
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के दूसरे दिन 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क से सुबह 7ः30 बजे निकाली जाएगी। इसमें स्कूली बच्चे शामिल होंगे। यात्रा में जोश, जुनून व जज्बे का संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें