फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आकर मां की मौत, दो बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर में काम के दौरान बृहस्पतिवार शाम लखीमपुर खीरी स्थित धौरहरा के मंगरौली गांव निवासी रूपरानी (50) की मौत हो गई। उनके बेटे इंदल और अजय झुलस गए। पुलिस के मुताबिक तीनों दो माह से गाजीपुर सेक्टर 25 में बन रही तीन मंजिला सरकारी आवासीय इमारत में काम कर रहे थे। वे उसी बिल्डिंग में रहते भी थे। रूपरानी के भाई नरेश ने बताया बृहस्पतिवार शाम चार बजे बिल्डिंग की पहली मंजिल के कमरे में प्लास्टर का काम चल रहा था। दोनों भांजे पाढ़ पर चढ़कर प्लास्टर कर रहे थे। बहन रूपरानी और अन्य श्रमिक मसाला भरकर दे रहे थे। इस बीच तसला खुले तारों से छू गया और बहन करंट की चपेट में आ गई। मां को छुड़ाने में दोनों बेटे भी करंट की चपेट में आ गए। साथी श्रमिकों ने तीनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रूप रानी की मोैत हो गई। नरेश ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें