फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुलेट की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्म्क।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में सड़क पार कर रहीं राजेश्वरी (35) व उनकी बेटी सोनम की बृहस्पतिवार रात बुलेट की टक्कर हो गई। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। आरोपी चालक बुलेट छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


मूल रूप से सीतापुर के सिधौली बेनीपुर निवासी राजेश्वरी के पति राजेश कुमार गौतम वैन चालक हैं। लखनऊ में वह जानकीपुरम में आइकॉन अस्पताल के पास सड़क किनारे झोपड़पट्टी में रहते हैं। उनकी पत्नी राजेश्वरी व बड़ी बेटी सोनम घरों में घरेलू काम करती है।

राजेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 7:30 बजे मां-बेटी साइकिल से घर लौट रहे थे। सद्भावना कॉम्प्लेक्स के पास दोनों साइकिल से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से राजेश्वरी उछलकर दूर जा गिरी। सोनम भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बुलेट सवार वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचा और उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से राजेश को सूचना दी। डॉक्टर ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। सोनम के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। हादसे में राजेश्वरी के दोनों पैर टूट गए थे और सिर फट गया था। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान

लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-तीन निवासी शिवकुमार (64) गुडंबा में एल्डिको ग्रीन में माली का काम करते थे। बेटे कृष्णा ने बताया कि पिता सुबह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर 12 बजे चाय लेने के लिए साइकिल से बाजार जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से घायल हो गए। चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शिवकुमार को इंटीग्रल अस्पताल पहुंचा और घरवालों को सूचना दी। इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई। परिवार में पत्नी राधा तीन बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें