फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी आत्मदाह प्रयास में बड़ा खुलासा, पीड़िताओं को एमआईएम और कांग्रेस नेताओं ने उकसाया था

Sat, 18 Jul 2020 02:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में सीएम दफ्तर के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली मां-बेटी के मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उससे ये बड़ा खुलासा हुआ है कि इनका आत्मदाह एक आपराधिक साजिश था।

विज्ञापन


एफआईआर में दोनों पीड़िताओं ने जो बयान दर्ज करवाया है उसके अनुसार वो अपनी परेशानी लेकर जब मेरठ के एमआईएम नेता कदीर खां के पास गईं तो उन्होंने कहा कि लखनऊ जाकर सीएम दफ्तर के बाहर आत्मदाह का प्रयास करें ताकि सरकार पर दबाव बने।

वहीं इन दोनों ने बयान में ये भी कहा है कि जब लखनऊ आईं तो कांग्रेस नेता अनूप पटेल से मिलीं तो उन्होंने भी सरकार को दबाव में लाने के लिए इन दोनों को आत्मदाह का प्रयास करने को कहा था। इसके बाद इन्हें दो लोग सीएम दफ्तर के बाहर यानी लोक भवन छोड़ गए।
विज्ञापन


इसके बाद इन दोनों ने वहां अपने ऊपर तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं कहा जा रहा है कि इस मामले की जानकारी मीडिया को अनूप पटेल ने दी थी। एक पत्रकार का दावा है कि इस मामले की पूरी जानकारी अनूप पटेल ने उसे दी थी, जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें