लखनऊ। मोहनलालगंज के गोविंदपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रसव के दौरान मां व नवजात की मौत हो गई। मृतका की भाभी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
गोविंदपुर गांव में रविवार को सीएचसी में प्रसव के दौरान अनूप कुमार की पत्नी रामजानकी व नवजात की मौत हो गई। सोहावां गांव निवासी मृतका की भाभी विक्की ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएचसी पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला व नवजात की मौत प्रसव के दौरान हुई है।