शहर औसत एक्यूआई - दुनिया में स्थान - 2017 में औसत एक्यूआई
- गाजियाबाद 135.2 2 144.6
- नोएडा 123.6 6 134
- लखनऊ 115.7 9 119.2
- वाराणसी 105.3 14 117.5
- मुरादाबाद 104.9 15 अनुपलब्ध
- आगरा 104.8 16 110.6
- कानपुर 88.2 21 119.2
बाकी भारत का हाल
दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और भिवाड़ी जैसे शहरों को 2018 के दौरान दुनिया का सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में आंका गया है, यहां रहने वालों के जीवन पर वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। दुनिया के 25 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से भी 20 भारत के थे।
देश की राजधानी दिल्ली को भी रिपोर्ट में दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित किया गया है, जहां औसतन पीएम-2.5 का स्तर 113.5 रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदूषित राजधानियों में बांग्लादेश की राजधानी ढाका दूसरे और अफगानिस्तान की राजधानी काबुल तीसरे नंबर पर है। पिछले साल तक दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा पाने वाले चीन के बीजिंग शहर की हवा 2018 में कुछ सुधरी है। बीजिंग को पिछले साल औसतन 50.9 पीएम-2.5 स्तर के आधार पर प्रदूषित राजधानियों में 8वें, जबकि समग्र प्रदूषित शहरों की सूची में 122वें नंबर पर रखा गया है। हालांकि बीजिंग की हवा अब भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से तय सुरक्षा मानक से 5 गुना ज्यादा प्रदूषित है।