फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट के विमान में मच्छरों का आतंक, पैसेंजर ने की ट्विटर पर शिकायत

Mon, 06 Nov 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Picture
विज्ञापन
विमान यात्रियों की मुसीबत भी दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। कभी रनवे पर ट्रैफिक के चलते विमान लेट तो अब मच्छर ने यात्रियों का चैन छीन लिया है।
विज्ञापन


जेट एयरवेज की लखनऊ से दिल्ली जा रही फ्लाइट में मच्छरों के चलते यात्री बहुत परेशान हुए। प्रशासन ने नहीं सुना तो ट्विटर पर लिख डाली अपनी परेशानी। 

जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू 2663 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जाती है। रविवार को जब फ्लाइट ने लखनऊ से उड़ान भरी तो उसके कुछ देर बाद ही यात्रियों को मच्छरों ने काटना शुरू कर दिया।

पहले तो एयर हॉस्टेस से यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई, पर वहां से कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों ने ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली जा रहे पैसेंजर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के जन सम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने ट्विट कर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की फ्लाइट में काफी मच्छर थे उन्होंने आगे बताया कि जेट एयरवेज में फॉगिंग नहीं होने से ऐसी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं जब जेट एयरवेज के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फ्लाइट की रवानगी से पहले ठीक से साफ-सफाई होती है।
विज्ञापन


रूटीन आधार पर फॉगिंग भी की जाती है। मच्छर कहां से आए, यह जांच का विषय है। इतना ही नहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई को अधिक तरजीह दी जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें