फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस को फिट इंडिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा: केंद्रीय खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री

Sun, 12 Jan 2020 02:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा उत्सव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार किरेन रिजिजू ने एलान किया कि अब से हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस को फिट इंडिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा महोत्सव आयोजित करने की जिम्मेदारी लेकर इस आयोजन को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बना दिया है। आने वाले पांच दिनों में लखनऊ के लोगों को बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा।

आयोजन में अलग-अलग प्रदेशों से सात हजार से ज्यादा युवा आए हैं। अलग-अलग भाषणों से आप सबको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

किरेन रिजिजू ने कहा कि यूपी पहले भी खेल के क्षेत्र में रहा है पर यह इसकी पहचान नहीं बन पा रही थी। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश को खेल के क्षेत्र में एक पहचान मिली है।
विज्ञापन


इसके पहले मुख्य समारोह का उद्घाटन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर स्थित जर्मन हैंगर पर बने भव्य विवेकानंद पंडाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से देश के युवाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें