फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल व दिमाग दुरुस्त रखने के लिए करें 30 मिनट की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल-दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए करें आधे घंटे सैर
विज्ञापन

समारोह में पद्म विभूषण डॉ. एमएस वालियाप्पन ने दी सलाह
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान
सुबह 30 मिनट की सैर दिल से लेकर दिमाग तक की बीमारियों को दूर करती है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। यह बात कार्डियक सर्जन पद्म विभूषण डॉ. एमएस वालियाप्पन ने कही। वह बौद्ध शोध संस्थान में रविवार को जैनस इनिशिएटिव्स की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस अनुपात में बीमारियां बढ़ रही हैं। उतने डॉक्टर नहीं हैं। दवा और उपचार के बजाय बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक होना होगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने कहा कि स्वच्छता के जरिए बीमारियों को दूर किया जा सकता है। डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था की ओर से हर साल 16 बच्चों को 12 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है। प्राइमरी स्कूल में कैंप कर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। अगस्त माह में लखनऊ सहित आसपास के जिलों में 10 हजार हाईजीन किट का वितरण किया गया है। समारोह में पद्म विभूषण डॉ. वालियाप्पन को प्राइड ऑफ इंडिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आलोक अग्रवाल, विशाल सिंह, विमलेश निगम को जैनस अवॉर्ड दिया गया। मनीष द्विवेदी को हाइजीन किट बांटने के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. मंसूर हसन, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. बाल गोपाल आदि ने संबोेधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें