फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में अभी भी राजकीय की पांच हजार से ज्यादा सीटें खाली, सबसे ज्यादा महिलाओं की

Tue, 10 Nov 2020 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित हो रही संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की काउंसलिंग का छठा चरण पूरा हो चुका है। 2.38 लाख सीटों के सापेक्ष अभी तक 1.52 लाख सीटें खाली हैं। जबकि 86580 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। राजकीय पॉलीटेकनिक संस्थानों में करीब 5400 सीटें खाली हैं। महिला पॉलिटेक्निक मैं दाखिले के लिए छात्राएं सामने नहीं आ रही। यहां आधे से ज्यादा सीटें बची हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि कुल 9 चरणों की काउंसलिंग होनी है। जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। ऐसे में  लगभग 70, 000 प्रवेश और होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सातवें चरण की काउंसलिंग चल रही है। पंजीकरण के लिए छात्रों को 12 नवम्बर तक का समय दिया गया है।  इसके बाद 13 नवंबर से 15 नवंबर तक विकल्प भरे जाएंगे। 16 नवंबर को काउंसलिंग परिणाम जारी होंगे। उसके बाद 16 से 18 नवंबर तक अभ्यर्थियों को आवंटित संस्था में जाकर डॉक्यूमेंट सत्यापन कराना होगा। साथ ही अपने लॉगिन के माध्यम से 19 नवंबर दोपहर दो बजे तक फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें