फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 36 हजार से ज्यादा राज्यकर्मियों ने अभी तक नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी

Sun, 19 Jan 2025 10:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

36 हजार से ज्यादा राज्यकर्मियों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया। मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। सख्ती के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट आदेश के बावजूद राज्यकर्मी अपनी पूरी जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन देने से कतरा रहे हैं। कार्मिक विभाग ने समीक्षा में पाया है कि प्रदेश के 36251 कर्मियों ने अभी तक अपनी संपत्तियों की जानकारी ऑनलाइन नहीं की है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए विभागों से सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव की ओर से विभागों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों की सर्विस बुक संबंधी सभी सूचनाएं जैसे नाम, पदनाम, विभाग, उपार्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश, बाल्यकाल देखभाल अवकाश, अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव लगातार इसकी समीक्षा भी करेंगे।

विभागाध्यक्ष नियमानुसार कार्रवाई करेंगे

संपत्तियों का ब्यौरा न देने वाले कर्मियों को एक मौका और दिया जाएगा कि वे अनिवार्य रूप से इसे ऑनलाइन कर दें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ विभागाध्यक्ष नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। यह भी देखा जाएगा कि छूटे हुए कर्मियों का सभी ब्यौरा ऑनलाइन कर दिया जाए, जिससे मानव संपदा पोर्टल की उपयोगिता का लाभ उठाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें