फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति माफिया के कब्जे से खाली कराई: मुख्यमंत्री योगी

Wed, 21 Oct 2020 08:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अपराधी या तो जेल में हैं या फिर एनकाउंटर में मारे गए। पुलिस की कार्रवाई से उनमें खौफ है। अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति माफिया के कब्जे से खाली कराई गई या ध्वस्त की गई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी 596 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर राजधानी स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया और उन्हें सुरक्षा व सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने बिकरू कांड के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कहा कि इन शहीदों के परिजनों को 50 लाख रुपये के स्थान पर एक करोड़ रुपये दिए गए हैं। सरकार पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। 122 शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को 26.95 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


49,568 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी
मुख्यमंत्री ने मौके पर बीते एक साल में 49,568 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने, 1292 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की पदोन्नति, 21 नए पुलिस थाने व नौ नई पुलिस चौकियां खोलने, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने, विशेष सुरक्षा बल के गठन और महिला सुरक्षा के लिए किए गए काम गिनाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें