फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ साल से बंद जेपीएनआईसी के हालत सुधारने पर खर्च होंगे 100 करोड़ से अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। समाजवादी चिंतक जय प्रकाश नरायण के नाम पर गोमती नगर में बने जय प्रकाश नरायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर (जेपीएनआईसी) के दिन अब चमक जाएगा। करीब आठ साल से बंद रहने के कारण यह बदहाल भी हो गया है। इसे अब संवारने पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश सरकार 50 करोड़ का बजट पास भी कर चुकी है। बृहस्पतिवार को कैबिनेट ने इसके संचालन की जिम्मेदारी एलडीए को दे दी थी।
विज्ञापन


गोमतीनगर में एलडीए ऑफिस के निकट ही बने जीपीएनआईसी का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ और साल 2017 में निर्माण पूरा होने से पहले ही इसका काम बंद हो गया। जिस समय काम बंद हुआ था, उस समय फिनिशिंग सहित करीब 50 करोड़ रुपये के काम बचे थे। यह बजट एलडीए को शासन से मिला नहीं और तब से यह सेंटर बंद पड़ा है। करीब आठ से साल से बंद रहने के कारण सेंटर खंडहर होता रहा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जय प्रकाश नरायण की जयंती पर वहां जाने के लेकर होने वाले राजनीतिक विवाद से यह चर्चा में भी बना रहता है। बीते साल भी खूब हंगामा बवाल हुआ था।
विज्ञापन


Iएलडीए पहले वहां सफाई कराएगा और मरम्मत कराएगा। इसका संचालन किस तरह होगा उसको लेकर अब कार्ययोजना बनाई जाएगी।I

Iप्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें