यदि आप इधर रेल यात्रा करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप इस खबर को पढ़ें। वर्ना परेशान हो सकते हैं।
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन के रूट रिले इन्टरलाकिंग (स्वचालित सिगनलिंग सिस्टम) में आग लग जाने के कारण गाड़ियों का संचलन 17 जून से बाधित चल रहा है।
जिसके चलते गुरूवार को जो ट्रेने निरस्त रही उसमें 12108 लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 02047 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी शामिल हैं।
इसके अलवा 09013 मुम्बई सेन्ट्रऊल-लखनऊ विशेष गाड़ी, 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल है।
वहीं शुक्रवार को आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेने निरस्त रहेंगी। निरस्त रहने वाली ट्रेनों में 12511 गोरखपुर-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस, 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, 11016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस, 12534 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुम्बई)-लखनऊ एक्सप्रेस, 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15102 छत्रपति षिवाजी टर्मिनस (मुम्बई)-छपरा एक्सप्रेस और 09014 लखनऊ-बाम्बे सेन्ट्रल एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।