फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने कहा, चुनाव से ज्यादा संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

Wed, 13 Feb 2019 07:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Priyanka Gandhi
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के दौरे पर आईं प्रियंका गांधी ने चुनाव से ज्यादा संगठन को मजबूत करने पर की बात कही है। बुधवार को प्रियंका कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं का जायजा लेती रहीं ताकि चुनाव तक पार्टी को मजबूत बनाया जा सके। इस दौरान वे पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी बोलीं। उन्होंने कहा कि उन्हें डराने-धमकाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं अपना काम करती रहूंगी। 
विज्ञापन


प्रियंका ने बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। कर्मचारियों के अनुसार, प्रियंका ने मामले पर सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि 40 साल तक सेवा करने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस बारे में पत्र लिखकर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति को भिजवाया।

दरअसल, पिछले काफी वक्त से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। कर्मचारियों ने हड़ताल भी की लेकिन इसका भी कोई नतीजा नहीं मिला। जिस पर प्रतिनिधिमंडल ने अब प्रियंका गांधी से मुलाकात की।
विज्ञापन


आपको बता दें कि देश में करीब 60 लाख पेंशनभोगी कर्मचारी हैं, यूपी में जिनकी संख्या करीब 13 लाख है। वहीं, कांग्रेस महासचिव ने दूसरे चरण की बैठक कर रही हैं। बुधवार को वह अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बांसगांव, गोंडा, बहराइच, पडरौना, सलेमपुर के कार्यकर्ता व नेताओं से मुलाकात की। बुधवार को मीडियाकर्मियों के कांग्रेस मुख्यालय के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई क्योंकि कल कुछ मीडियाकर्मियों के मुख्यालय में शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें