फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मॉन्टफोर्ट बना स्कूली फुटबाॅल चैंपियन

विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद ट्रॉफी के साथ मॉन्टफोर्ट स्कूल की टीम। - संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखनऊ। अविनाश चतुर्वेदी अंतर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मॉन्टफोर्ट स्कूल ने सिटी इंटरनेशनल स्कूल को टाईब्रेकर में 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। टाईब्रेकर में मॉन्टफोर्ट ने बाजी पलट दी।
चौक स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला कड़ा रहा। मॉन्टफोर्ट ने शुरुआती मिनटों में आक्रामक खेल दिखाया और 25वें मिनट में अगत्स्य ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में सिटी इंटरनेशनल स्कूल ने वापसी के लिए दबाव बनाया। तेजस कश्यप ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। मुकाबले का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। मॉन्टफोर्ट स्कूल ने 4-3 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉन्टफोर्ट के कौस्तुभ सिंह को बेस्ट गोलकीपर और टीम के अली ओवैश को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया। जागरण पब्लिक स्कूल के अरिंदम को बेस्ट मिडफील्डर और उपविजेता सिटी इंटरनेशनल स्कूल के तेजस कश्यप को बेस्ट स्कोरर चुना गया। मुख्य अतिथि यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने विजेता मॉन्टफोर्ट स्कूल और उपविजेता सिटी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खान, एसके तिवारी और कन्हैया लाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें