प्रदेश में 15 जून और बहराइच-फतेहपुर में 16 जून को आमद दर्ज कराने के बाद मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। लखनऊ के मुहाने पर ठिठका मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश और बिहार के आसपास बने चक्रवाती दबाव के चलते मानसून की गतिविधियों को उतनी तेजी नहीं मिल पा रही है, जिससे यह लखनऊ समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों को भी कवर कर सके।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मानसूनी गतिविधियों को तेजी देने वाला सिस्टम अगले तीन-चार दिनों में सक्रिय हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि मानसून चार-पांच दिनों में लखनऊ समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कुछेक स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी में बादलों की लुकाछिपी
लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को धूप संग बादलों की लुकाछिपी जारी रही। इससे उमस बढ़ी। शाम को हवा के झोंको से मामूली राहत मिली।