फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आज धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार, कल से फिर शुरू होगा बरसात का सिलसिला; पढ़ें आगे कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 19 Jul 2025 02:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया के दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र आगे की ओर खिसक गया है। शनिवार को थमकर रविवार और सोमवार को प्रदेश के तराई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड और दक्षिण के इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि भारी बारिश का सिलसिला शनिवार को थमेगा। रविवार के बाद प्रदेश के तराई और उत्तराखंड से सटे जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

हमीरपुर में शुक्रवार को सर्वाधिक 240 मिमी बारिश दर्ज की गई। बांदा में 153 मिमी, महोबा में 147 मिमी और चित्रकूट में 112 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह के दाैरान झांसी, ललितपुर, मथुरा, आगरा आदि में भारी बारिश की संभावना है। इस दाैरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया के दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र आगे की ओर खिसक गया है। शनिवार को थमकर रविवार और सोमवार को प्रदेश के तराई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें