फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Monsoon Session: 'अगले 25 साल के विजन का गवाह बनेगा मानसून सत्र...', सीएम बोले- लगातार 24 घंटे होगी चर्चा

Mon, 11 Aug 2025 02:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार 'विकसित यूपी' का विजन लेकर आगे बढ़ रही है। इसके लिए हम सदन में आने वाले हर प्रस्ताव का सम्मान करेंगे। यह सत्र अगले 25 साल के विजन का गवाह बनेगा। विजन डाक्यूमेंट पर लगातार 24 घंटे चर्चा होगी। 
विज्ञापन
मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सत्र स्वतंत्रता के अमृत काल के तीसरे वर्ष में होने जा रहा है। यह राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस बार का मानसून सत्र विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसमें सरकार अगले 25 वर्षों की कार्ययोजना को सदन के पटल पर रखेगी। 

सदन में लगातार 24 घंटे होगी चर्चा

सीएम ने कहा कि सरकार 'विकसित यूपी' का विजन लेकर आगे बढ़ रही है। इस विजन को नीति आयोग और विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घंटे इस विजन पर सदन में चर्चा होगी। यह चर्चा न केवल विधानसभा और विधान परिषद में होगी, बल्कि आम जनता की राय भी इसमें शामिल की जाएगी। 2047 तक जब भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, तब उत्तर प्रदेश भी 'विकसित उत्तर प्रदेश' के रूप में तैयार होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार

सीएम ने आगे कहा कि प्रश्नकाल में जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है। हम सभी प्रस्तावों का स्वागत करेंगे जो सदन में चर्चा के लिए आएंगे। युवाओं के हित, यूपी के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न करने वालों को जनता स्वयं जवाब देगी।
 

बाढ़, स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में बाढ़ और जलजमाव के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, गरीब कल्याण और सभी वर्गों के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा प्राप्त की है।

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

इस दौरान सीएम ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया। कहा कि उनका (सपा) एजेंडा विकास के बजाय नकारात्मकता पर केंद्रित रहता है। पहले जब हमने 36 घंटे की कार्यवाही को आगे बढ़ाया था, तब भी सपा ने इसका विरोध किया। असंसदीय शब्दों का उपयोग किया। इसके लिए वे पहले से ही कुख्यात हैं। विपक्ष से सकारात्मक और विकासोन्मुखी चर्चा में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

देश के लिए नजीर है यूपी विधानमंडल की कार्यवाही-सीएम योगी

सीएम ने कहा कि यूपी विधानमंडल देश का सबसे बड़ा विधानमंडल है। यहां होने वाली चर्चाएं देशभर के लिए नजीर बनती हैं। पिछले साढ़े आठ वर्ष में यूपी विधानमंडल ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की है। इस बार भी 25 करोड़ की आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम महत्वपूर्ण एजेंडे के साथ सत्र में उपस्थित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें