फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में मौसम ने लिया यूटर्न... भारी बारिश अब कुछ जिलों तक ही सीमित, आगे ऐसे रहेंगे हालात

Fri, 19 Sep 2025 07:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में मानसूनी बारिश का दायरा अब पूर्वी-तराई हिस्सों तक सिमट गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में धूप खिलने से तापमान और उमस बढ़ी है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बीते बृहस्पतिवार से ही मानसूनी बारिश का दायरा घटा है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से पश्चिमी यूपी में ज्यादातर जगहों पर मौसम के शुष्क रहने और पूर्वी तराई हिस्सों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


शनिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में कहीं भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। पश्चिमी यूपी में अगले तीन चार दिनों तक मौसम के लगभग शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी यूपी और तराई में छिटपुट बूंदाबांदी जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें - अटकलों पर लगा विराम... फिर अटक गई सपा नेता आजम खां की रिहाई, इस बार सामने आई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मां पर FIR के सवाल पर अपर्णा यादव ने दिया ये जवाब, कांग्रेस के घोटालों का जिक्र कर राहुल गांधी पर कसा तंज


शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश थमने और धूप खिलने से दिन के तापमान और उमस भरी गर्मी में बढ़त देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मानसूनी बारिश पूर्वी तराई हिस्सों तक सिमट गई है। बंगाल की खाड़ी में एक और वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके असर से अगले चार-पांच दिनों बाद प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें