फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, छह दिन झमाझम बारिश के आसार; तापमान में आएगी गिरावट

Fri, 17 Jul 2026 07:59 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले छह दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
झमाझम बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से बारिश का दौर और तेज होगा। 22 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी-पूर्वी जिलों सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले बृहस्पतिवार को तराई समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से 17 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा, बारिश का दायरा बढ़ेगा, तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। 

कहां कितना दर्ज हुआ तापमान

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में 62.4 मिमी, महराजगंज में 32 मिमी, बाराबंकी में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी और लखनऊ में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बुंदेलखंड के कई जिलों में तीखी गर्मी का असर बना रहा। बांदा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 38.6 डिग्री और झांसी में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें