फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानसून विदा, बिगड़ने लगी राजधानी की हवा की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ। बारिश का दौर थमते ही राजधानी की हवा फिर बिगड़ने लगी है। धूल और प्रदूषण के कण दोबारा हवा में घुलने लगे हैं। शहर के छह निगरानी केंद्रों में से पांच पर सोमवार को इसकी गुणवत्ता मध्यम से खराब की श्रेणी में रही।
तालकटोरा और लालबाग में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। बीते बृहस्पतिवार को शहर के लालबाग में वायु गुणवत्ता सूचकांक 219 तक पहुंच गया, जो ऑरेंज श्रेणी में आता है। इस श्रेणी की हवा फेफड़ों के लिए खराब मानी जाती है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को तालकटोरा में एक्यूआई 184 रहा। लालबाग में 162, कुकरैल पिकनिक स्पॉट में 117 और बीबीएयू में 114 दर्ज हुआ। गोमतीनगर में एक्यूआई 77 रहा, जो संतोषजनक की श्रेणी में है।
विज्ञापन



ठंड की आहट के साथ इसलिए बिगड़ती है हवा...
बारिश थमने के बाद सड़क की धूल, निर्माण कार्यों से निकलने वाले कण और वाहनों का धुआं फिर से हवा में बढ़ने लगता है। यही वजह है कि मानसून के बाद एक्यूआई में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। तापमान गिरने के साथ हवा की रफ्तार कम होने पर प्रदूषक कण तेजी से फैल नहीं पाते। सुबह और रात में तापमान कम होने से ये कण जमीन के पास ही फंस जाते हैं। नमी बढ़ने पर धूल और प्रदूषक कण मिलकर धुंध जैसी स्थिति बना देते हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह के समय खुले में ज्यादा देर रहने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें