फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल में बंदरों का आतंक, बच्चों में दहशत

विज्ञापन
निगोहां के निजी स्कूल में मंगलवार को कक्षाा में घुसा बंदर।
विज्ञापन
निगोहां। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखना बंदर अचानक कक्षा में घुस आया। इससे सभी बच्चे दहशत में आ गए। वे चीखने-चिल्लाने लगे। बंदर एक बच्चे का बैग फाड़कर खाने का टिफिन निकालकर कक्षा से भाग निकला।
विज्ञापन

अभिभावकों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बंदरों को स्कूल परिसर से खदेड़ा। रामपुर के वीरेंद्र, डिघारी के कुलदीप पाल, आलोक पाल, महेश और दुर्गेन्द मिश्रा, कासिमपुर के जुगल किशोर ने बताया की बीते एक महीने से स्कूल में बंदरों का आतंक जारी है। अभिभावकों का कहना है कि शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन ने खुद को भी असहाय बताया और वन विभाग पर जिम्मेदारी डाल दी। प्रधानाचार्य अनुजा मिश्रा ने बताया कि स्कूल में 250 बच्चे पढ़ते हैं। कटखने बंदर लगातार कक्षाओं में घुस आते हैं और बच्चों के टिफिन छीनकर भाग जाते हैं। डिप्टी रेंजर अभिषेक चौधरी ने बताया कि टीम स्कूल गई थी और बंदरों को भगाया गया है।

निगोहां के निजी स्कूल में मंगलवार को कक्षाा में घुसा बंदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें