फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंदरों ने दो मासूमों पर किया हमला, लहूलुहान

विज्ञापन
जख्मी बच्चे।
विज्ञापन
पीजीआई। तेलीबाग स्थित बलदेव विहार और बृज विहार कॉलोनी में दो मासूमों को बंदरों ने काटकर लहूलुहान कर दिया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि एक माह में बंदर दर्जनों लोगों पर हमला कर चुके हैं। कॉलोनीवासी बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं।
विज्ञापन

बलदेव विहार निवासी मनमोहन सिंह के मुताबिक, मंगलवार शाम पांच बजे उनकी एक साल की बच्ची मनस्वी दादी के साथ छत पर खेल रही थी। इसी बीच एक बंदर आया और बच्ची को कई जगह काट लिया। किसी तरह दादी ने बच्ची को बंदर से छुड़ाया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी दौड़े और बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
एक अन्य मामले में बृज विहार निवासी निजी व्यवसायी योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में छह माह से दो बंदरों का आतंक है। सोमवार शाम उनका दो वर्ष का बेटा खिड़की के पास खेल रहा था। इसी बीच बंदर ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन उनकी पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इससे नाराज बंदर ने खिड़की में हाथ डालकर उनके बच्चे को खींचकर उसके हाथ में कई जगह काट लिया। महिला के शोर मचाने पर बंदर वहां से भाग निकला।

जख्मी बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें