केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में शिविर शुरू
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में चतुर्थ चरण हीरक पंख परीक्षण शिविर सोमवार को शुरू हुआ। इसमें लखनऊ मंडल के केंद्रीय विद्यालयों से 51 कब और 42 बुलबुल भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त सोना सेठ और सहायक मंडल आयुक्त अनूप अवस्थी ने किया। आरडीएसओ उप प्रबंधक अविनाश कुमार ने कब और बुलबुल का हौसला बढ़ाते हुए देश के विकास का आह्वान किया। विद्यालय के प्राचार्य और शिविर निदेशक राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे इसमें शामिल होते हैं। यह तीन परीक्षणों के बाद चौथा चरण है, जिसमें छात्र को कब और छात्रा को बुलबुल कहते हैं। मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रमोद कुमार और वर्षा मलिक शिविर प्रमुख हैं। अंबिका प्रसाद और अर्चना शर्मा मुख्य परीक्षक के रूप में हैं।